साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 जून: इन 5 राशियों को मिलेंगी नई उपलब्धियां

मेष:

इस हफ्ते घर और वाहन को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कुछ समय के लिए मानसिक दवाब महसूस कर सकते हैं। उसके बाद आनंद व उत्साह से सप्ताह बीतेगा, लेकिन सप्ताहंत में कुछ दिक्कत हो सकती है। माता की तबीयत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा। दिशाहीनता की स्थिति रह सकती है। ऐसे में आपका एक गलत कदम आपको भारी पड़ सकता है। नौकरी या कार्यक्षेत्र में सुस्ती व उदासीनता अनुभव हो सकता है। आगे बढ़ने के लिए जोश में रहेंगे। शेयर सट्टे से लाभ होगा। बच्चों के बीच मजेदार समय बीतेगा। आप 20 ,21 और 22 तारीख को कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। आपके सभी काम निर्विघ्न पूरे होंगे। नौकरी में प्रगति और प्रमोशन का समय होगा। नौकरी में प्रगति से तनख्वाह में वृद्धि होगी। ननिहाल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। इस समय सर्दी, कफ और पेट के रोगों की संभावना है। फिर 23 तारीख आपके लिए शांतिपूर्वक रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में आत्मीयता और समझदारी रहेगी। साथी के साथ रहे मतभेद दूर होंगे। बिखरे हुए संबंध इस समय फिर से बंध सकते हैं। अविवाहित जातकों की मुलाकात अपने अनुकूल साथी से होगी। नए संबंधों की शुरुआत होगी।साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 जून: इन 5 राशियों को मिलेंगी नई उपलब्धियां

वृषभ:

सप्ताह की शुरुआत में आप घर के लिए किसी भौतिक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ेंगी। अविवाहितों के लिए विवाह का समय रहेगा। जीवन साथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। आपको 19 और 20 तारीख को सतर्क रहने की जरूरत है। क्रोध न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं। कोई चिंता आपको परेशान कर रही होगी। निरर्थक कार्यों में आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। आपका मन अशांत हो सकता है। अपनी तबियत का ध्यान रखें। इस समय के दौरान आलस्य का अनुभव करेंगे। कामों में कोताही के चलते कोई अच्छा आर्थिक लाभ का अवसर गवां सकते हैं। आपकी तमाम विघ्न और मुश्किलें दूर होंगी। किसी उच्च अधिकारी का सहयोग आपकी प्रगति में सहायक रहेगा। आपकी इनकम में वृद्धि होगी। भविष्य में भी आपके लिए लाभप्रदायी रहेगा। एक तरह से यह समय आपके लिए धन-संपत्ति प्रदायक कहा जाएगा।

मिथुन:

इस हफ्ते आप काफी सोच-विचारकर निर्णय लेंगे। आप घर की साज-सज्जा के पीछे खर्च करेंगे। इस समय दौरान तय किए गए लक्ष्यों की तरफ बढ़ने के अच्छे योग हैं। नौकरी में प्रगति होगी। वात रोग से अपनी रक्षा करें। सप्ताह की शुरुआत में आप अधिक धन हासिल करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी करेंगे। प्रसन्नतापूर्वक दिन व्यतीत होंगे। सप्ताह के मध्य में थोड़ा कष्ट संभव है। दोपहर तक का समय कष्टदायी हो सकता है। प्रेम संबंधों के जगजाहिर होने का भय रहेगा। तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। खर्च काफी ज्यादा रहेंगे। वाणी पर संयम रकें और कार्यों की सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहें। परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है। डरने की जरुरत नहीं इसका हल भी शीघ्र निकलेगा।

कर्क:

आप जो भी कार्य करेंगे वह बिल्कुल स्फूर्ति व दिल से करेंगे। अपने लिए किसी वस्तु की खरीद करेंगे। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। इस समय के दौरान घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। आरोग्य संबंधी मामले में ध्यान रखें। वात रोग होने की संभावना है। नौकरी में परेशानी बढ़ सकती है। ननिहाल के साथ संबंध बिगड़ने के योग हैं। सप्ताह की शुरुआत से ही आपका सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। सुखद दिन रहेंगे। उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। करियर संबंधी व्यवधान दूर होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कोई दुखदाई घटना हो सकती है। 20, 21 और 22 की दोपहर तक का समय लाभकारी रहेगा। किसी पुराने दोस्त से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आजीविका और व्यापार पर गंभीरता से ध्यान देंगे। नौकरी में पदोन्नत किया जा सकता है। वित्तीय नियोजन सफल होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में विजय मिलेगी। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे पर सफल नहीं होंगे।

सिंह:

सप्ताह की शुरुआत कुछ नकारात्मक हो सकती है, ध्यान रखें। सर्तकता बरतते हुए कार्य को आगे बढ़ाएंगे तो सफल रहेंगे। आप हर बात को चतुराई से संभाल लेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। सप्ताह का मध्य भाग मिश्रत फलदायी है। आर्थिक स्थिति संभली हुई रहेगी। हौसला और ठाठ बाट बढ़ेगा। संतान को लेकर होनेवाली चिंता का अंत आएगा। भावनाओं में बह जाने पर आप अपनी ही क्षति कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी भी कार्य को लगन और निष्ठा से पूर्ण करेंगे। आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से निहाल रहेंगे। किसी को दिया गया धन वापस मिलेगा।

कन्या:

आप उत्साह और जोश से परिपूर्ण रहेंगे इसलिए यदि इस शक्ति का सकारात्मक उपयोग करेंगे तो बहुत लाभ प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ सामंजस्य रहेगा। अपनी वैचारिक स्थिरता से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में खूब अनुकूलता रहेगी। प्रतिद्वंदी और शत्रुओं के सामने विजय प्राप्त करेंगे। भोग-विलास और मनोरंजन के ऊपर खर्च होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में मन में थोड़ी दुविधा रहने से कोई महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल टालने की सलाह है। शेयर बाजार में निवेश करनेवाले जातक सरकार के साथ जुड़ी हुई कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। कलाक्षेत्र से जुड़े जातकों को अपनी रचनाएं लोगों समक्ष प्रस्तुत करने का उत्तम अवसर प्राप्त होगा। तथा उससे खूब उत्तम आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। स्‍वभाव अधिक भावुक रहेगा। विद्यार्थी जातकों का अध्ययन के स्थान पर अन्य गतिविधियों में मन अधिक डूबा रहेगा। सप्ताह का अंतिम चरण नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम है। आप सुखी दांपत्यजीवन का आनंद उठा सकेंगे। सफलता और कार्य उपलब्धि आपको सार्वजनिक जीवन में यश-कीर्ति और प्रसिद्धि प्राप्त कराएगी। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और उधारी का धन वापस मिलेगा। मौज-शौक, गृहसज्जा अथवा आरामदायक जिंदगी के लिए लेटेस्ट उपकरण खरीदने के लिए अनुकूल समय है।

तुला:

इस सप्ताह के प्रारंभ में आपकी अपनी स्थिति के अच्छे होने का एहसास होगा। महेमानों का आगमन होगा और आप उनके स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे। शेयर, बीमा और बैंक के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर में किसी नई वस्तु को खरीदकर लाएंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेंगे। माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वास्तविकता को भांपकर आप समय की मांग के अनुसार मेहनत करेंगे। निजी संबंधों में स्थिरता आएगी। सप्ताह के मध्य में प्रतिकूल स्थिति प्रतीत होती है। निराशाजनक और नुकसानदायक समय है। आर्थिक मोर्चे पर किसी प्रकार का खर्च आएगा। जहां लाभ होने की उम्मीद हो वहां से कम लाभ मिलने की संभावना है। आपको लेकर लोगों के मन में गलत मान्यता रहेगी। आपके विरुद्ध कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है। व्यर्थ की चिंता और तनाव रह सकता है। आपको 23 तारीख को अटके हुए कार्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

वृश्चिक:

सप्ताह के आरंभ में आप हर एक कार्य सूझ और बौद्धिक चतुराई से करेंगे। विद्यार्थियों के लिए शुरुआत अच्छी कही जाएगी। आप अपनी बौद्धिक क्षमता से लाभ कमाएंगे। अपने आप को स्थिति के अनुरूप ढालेंगे। प्रेम संबंधों में पैदा हुई नाराजगी अब दूर हो जाएगी। प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए आप उत्साहित रहेंगे। व्यापार में विकास होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सरकारी कार्य में विजयश्री मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय रहेगा। अनजान व्यक्ति की ओर से लाभ की आशा करें। सप्ताह के मध्य में माता-पिता और बुजुर्गों का प्रेम और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इच्छित काम को करके ही रहेंगे। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। कुल मिलाकर लाभदायी दिन होंगे। धीरज से अपना काम निपटा सकेंगे। किसी नए कार्य के आयोजन को आप अमल में ला सकेंगे। युवाओं में उत्साह रहेगा। कुछ नया सीखने की इच्छा रहेगी और आप जी-जान से लगे रहेंगे।

धनु:

सप्ताह की शुरुआत में व्यापार-धंधे में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर कोर्ट-कचहरी का योग बनेगा। बाहर कहीं जाएं तो नदी अथवा तालाब में नहाने न जाएं। सरकारी कामकाज में तकलीफ होने के योग हैं। उच्च अधिकारी के साथ संबंध न बिगाड़ें, इसका ध्यान रखें। नौकरी में दिक्कत का योग बन रहा है। आकस्मिक धन हानि होने का योग है। तारीख 18 और 19 को शाम तक आप अपने संबंधों को संभालने का प्रयास करेंगे। समय मध्यम फलदायी रहेगा। आप किसी मीटिंग में भाग लेंगे। आप अपने आप पर भरोसा रखकर अधिकांश कार्य आसानी से पूर्ण कर सकेंगे। पिता की तबियत की संभाल करें। विदेशयात्रा में तकलीफ आ सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। सप्ताह का मध्य मान-प्रतिष्ठा लेकर आएगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। काम में व्यस्तता अधिक रहेगी। आपकी यह व्यस्तता तथा मेहनत आपको सफलता प्राप्त कराएगी। उधारवसूली के लिए दिन उत्तम रहेगा। आप व्यवसायिक गतिविधियां सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकेंगे। परिवार पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। कैरियर को लेकर थोड़ी चिंता का अनुभव करेंगे। आपके प्रणय संबंध में प्रियजन के साथ थोड़ी गलतफहमी हो सकती है परंतु समाधान भी शीघ्रता से हो जाएगा।

मकर:

सप्ताह की शुरुआत आनंददायक है। रिश्तों में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। फिलहाल आफको जरूरत है कि आप अपने जीवनसाथी को अधिक स्पेस दें।। नौकरीपेशा लोग संतोष और राहत की भावना का अनुभव करेंगे। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के कार्य से जुड़े व्यापारियों को विशेष लाभ और सफलता मिलेगी। आपका सामाजिक क्षेत्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। आपके लिए दिन मिश्रित रहेगा। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। करियर को लेकर विघ्न दूर होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कोई मनमुटाव भरा प्रसंग बन सकता है। सप्ताह का मध्य लाभकारी रहेगा। किसी पुराने मित्र से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक परिस्थिति में सुधार होगा। आजीविका तथा कामकाज पर गंभीरता से ध्यान देंगे। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आर्थिक योजना सफल होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विजय प्राप्त होगी। शत्रुओं परेशान करने का प्रयत्न करेंगे फिर भी सफल नहीं होंगे। आपको 22 और 23 तारीख को वाणी और विचारों पर सयंम रखने की जरूरत है। आपके विचार नकारात्मक रहेंगे। घर का वातावरण तनाव से परिपूर्ण हो सकता है। दांपत्यजीवन में वाद –विवाद हो सकता है। जिसके फलस्वरूप सुस्ती का अनुभव करेंगे।

कुंभ:

सरकार की ओर से लाभ होगा अथवा सरकार के साथ आर्थिक व्‍यवहार में सफलता मिलेगी। संतान के ऊपर खर्च अथवा पूंजी निवेश करेंगे। संतान के विकास के लिए समय निकालेंगे। जनरेशन गैप न रहे इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। कलाकार और खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रतिभा प्रदर्शित कर सकेंगे। सप्ताह के अंत में अपनी वाणी का जादू आपको लाभ प्राप्त कराएगा। वाणी की मृदुता नए संबंध बनाने में सहायता करेगी। वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे तथा सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी के नए स्रोत भी खड़े कर सकेंगे। व्यापारियों व्यापार की वृद्धि कर सकेंगे। धंधे में विस्तार के लिए फिलहाल मात्र योजना बनाएंगे। उसके विषय में किसी के साथ विचार-विमर्श भी कर सकेंगे। सामाजिक जीवन में आपको यश-कीर्ति मिलेगी। पारिवारिक और गृहस्‍थ जीवन में सुख संतोष का अनुभव करेंगे। प्रणय संबंध भी उत्तम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मीठे क्षणों का आनंद उठा सकेंगे। महिला मित्र की ओर से लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। मन मे बेचैनी रहेगी। सप्ताह के अंत समय में व्यापार-धंधा-नौकरी में थोड़ी चिंताजनक स्थिति खड़ी होगी इसलिए किसी भी व्यक्ति के साथ टकराव से बचें। वाणी और व्यवहार संयमित रखें। संतान की पढ़ाई का विशेष ध्यान रखें। आंखों से संबधित कोई तकलीफ खड़ी हो सकती है। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अधिक परिश्रम करेंगे परंतु कम सफलता मिलेगी।

 

मीन:

सप्ताह की शुरुआत में किसी अधिकारी के सहयोग के कारण आपकी प्रगति होगी। प्रफेशनल मोर्चे पर अपनी व्यस्तता के बीच में भी परिवार के लिए समय निकालेंगे और उनकी जरूरतें पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ी डील हो सकती है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। अपने लिए किसी नयी वस्तु की खरीद करेंगे। दिन-प्रतिदिन के कार्य बहुत बढ़िया ढंग से पूरे करेंगे। आपकी प्रतिभा में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य का समय आपके पक्ष में रहेगा। प्रगति करने के लिए उत्तम अवसर प्राप्त होगा। आपको आर्थिक मामलों में संतोष रहेगा। पति-पत्नी के सबंधों में आत्मीयता की वृद्धि होगी। आपका समय खराब है। कोई काम नहीं कर सकेंगे। तनाव बढ़ सकता है। समस्याओं से परेशान रहेंगे। विद्यार्थीवर्ग को अब अन्य गतिविधियां छोड़कर अभ्यास में एकाग्रता करनी पड़ेगा। पढ़ाई में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए तथा किसी भी विघ्न को दूर करने के लिए आप ‘नमस्ते शारदे देवि सरस्वती मतिप्रदे, वसत्वं मम जिह्वाग्रे सर्व विद्या प्रदा भव’ मंत्र का जाप कर सकते हैं। साथ ही साथ विघ्नहर्ता देव गणेशजी का स्मरण करने से लाभ होगा।

Back to top button