साक्षी ने धोनी के लिए अनोखे अंदाज में जताया प्यार…

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की सबसे इमानदार फैंस में से एक हैं। वह सीएसके के लगभग सभी मुकाबलों में स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। वह टूर्नामेंट को बारीकी से फॉलो कर रही हैं और इस सीजन में ‘व्हिसल पोड’ का पूरा सपोर्ट कर रही हैं। साक्षी के लिए सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि उनके पति एमएस धोनी मौजूदा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।साक्षी ने धोनी के लिए अनोखे अंदाज में जताया प्यार...

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2018 में अब तक 7 मैच जीते हैं और वह प्लेऑफ में जगह पक्की करने से सिर्फ एक जीत दूर है। एमएस धोनी भी धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह अपने चरम पर हैं। आईपीएल में पिछले कुछ समय से धोनी की चमक फीकी दिख रही थी, लेकिन इस सीजन में वह अपनी पुरानी लय में दिखे।

साक्षी धोनी अपने पति के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और इसी के चलते उन्होंने एमएस धोनी के लिए अपना प्यार फैंस के सामने जताया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान जब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी क्रीज पर आए तो साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया।

दरअसल, साक्षी धोनी शनिवार को मैच देखने नहीं पहुंच सकी। मगर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन पति और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जाहिर किया। साक्षी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। यह फोटो तब की है जब एमएस धोनी शनिवार को क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए। साक्षी ने इस फोटो पर दिल और मुस्कान की स्माइली बनाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

फैंस को भी साक्षी की यह फोटो बड़ी पसंद आई। फैंस का भी यह मानना है कि पत्नी साक्षी अपने पति एमएस धोनी को बहुत प्यार करती हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री के फैंस भी दीवाने हैं। बहरहाल, चेन्नई सुपरकिंग्स ने शनिवार को आरसीबी को 6 विकेट से हराया और टूर्नामेंट में अपनी सातवीं जीत दर्ज की। धोनी ने सुपरस्टार जैसे प्रदर्शन किया और 23 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन की पारी खेली।

Back to top button