सांसद के बेटे का शव पहुंचा घर, रो रोकर मां-पत्नी का हुआ बुरा हाल

पटना. वैशाली से लोजपा के सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह का शव आज पटना के राजीव नगर स्थिति आवास पर पहुंचा। राजीव की मां और बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। कई पार्टी के नेता रामा सिंह के आवास पहुंचे हुए हैं।
सांसद के बेटे का शव पहुंचा घर, रो रोकर मां-पत्नी का हुआ बुरा हाल
एक साल पहले हुई थी शादी…

ये भी पढ़े: छात्रा के साथ शिक्षक बना रखा था अश्लील वीडियो, झगड़ा होते ही पत्नी ने कर दिया वायरल

राजीव की पत्नी को संभालना मुश्किल हो रहा था। राजीव की एक साल पहले ही शादी हुई थी। राजीव को संतान नहीं हुआ था। राजीव की पत्नी टेलीकॉम कंपनी में काम करती है। शादी के एक साल पूरा होने के बाद राजीव हिमाचल से पटना आए थे। शनिवार को राजीव अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान इलाहाबाद में हादसा हो गया।

Back to top button