सल्लू की मां के साथ एयरपोर्ट पर क्या कर रही हैं लूलिया!

lulia2-300x200मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया की शादी की खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लूलिया आजकल सलमान के परिवार के काफी करीब आ गई हैं।

लूलिया को सलमान की मां के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वो एक अच्छी बहू की तरह अपनी होने वाली सास का ख्याल रख रही थीं। यहां तक कि लूलिया सलमान की मां सलमा का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट से बाहर आईं और उनको सहारा देकर कार में बैठाया।

सल्लू की मां के साथ एयरपोर्ट पर क्या कर रही हैं लूलिया!

 
 

दरअसल सलमान का पूरा परिवार चंडीगढ़ से लौट रहा था, जिसमें उनका मां, उनकी बहन और लूलिया सभी साथ में मौजूद थे। अब जिस तरह लूलिया सलमान की फैमिली के करीब नजर आ रही हैं, उसको तो देखकर यही लगता है कि सलमान भी अब जल्द घर बसा लेंगे।

lulia1

50 साल की उम्र पार चुके सलमान की मां भी यही चाहती हैं कि उनका बेटा जल्द घर बसा ले, उनकी तबियत भी ठीक नहीं रहती है। खबर है कि अपनी मां की बात मानते हुए सलमान इस साल के अंत तक लूलिया से शादी कर लेंगे।

lulia3

Back to top button