सरयू नदी के किनारे बसे गांवों में चारों तरफ भरा पानी, दहशत में लोग

रूदौली,अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे बसे गांवों में चारो तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। बाढ़ व बरसात के पानी ने यहां के वाशिंदों का रहन सहन दुश्वार कर दिया है। नदी का पानी कैथी मांझा सहित कई गांवों में का पानी घुस आया है। गांव छोड़कर लोग तटबंध पर आ कर आश्रय ले रहे हैं। आठ अगस्त से मानसून के सक्रिय होने से हो रही बारिश से सरयू नदी में पुनःजल स्तर बढ़ना शुरू हुआ।

गुरुवार की रात को भारी बारिश होने के कारण सरयू नदी में उफान आने से हर जगह पानी ही पानी दिख रहा है। गांवों से लोगो ने बंधे पर आकर जगह जगह आश्रय ले रखा है। गुरुवार रात को भारी बारिश के चलते नदी के किनारे बसे गावों के लोगों से क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने दूरभाष पर  सरयू नदी के जलस्तर के संबंध में जानकारी ली।

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि नदी  के जल स्तर में अधिक वृद्धि हो गई है और नदी के से उफान पर है। यादव ने गुरुवार को ही रौनाही तटबंध से लेकर कैथी मांझा क्षेत्र तक का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। तथा जगह जगह एकत्रित लोगों से उनकी बातों को सुना तथा बाढ़ से उत्पन्न समास्या के चलते उनकी तत्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रशासन को तत्काल प्रभाव से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि हम सरकारी व गैर सरकारी दोनों स्तर पर हर संभव मदद करायेगे।

Back to top button