सरदार बनकर फिर गरजे अक्षय, जानिए कैसी है ‘केसरी’

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ बॉक्स आफिस पर रिलीज हो गई। फिल्म में अक्षय दमदार भूमिका में हैं और एक सिख वॉरियर का रोल निभाया हैं। बॉलीवुड रिपोट्स की बात की जाएं तो बॉलीवुड में अक्षय कुमार जब भी सरदार की भूमिका में नजर आएं है तब-तब फिल्म सुपरहिट हुई है। अक्षय ने तीसरी बार सरदार का रोल प्ले किया है।
पहली बार उन्होंने 2008 में फिल्म सिंह इज किंग इसके बाद साल 2015 में सिंह इज ब्लिंग में सिख वॉरियर का रोल निभाया है। वहीं अब अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘केसरी’ सभी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी समय से क्रेज बना हुआ है।
अक्षय कुमार की इस फिल्म को तकरीबन 4000 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार रियल लाइफ हीरो ईशर सिंह का है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया है।

कहानी : फिल्म ‘केसरी’ की कहानी है उन जांबाज 21 सिख सैनिकों की, जिन्होंने सन 1897 में सारागढ़ की लड़ाई में 10,000 अफगानियों का बहादुरी से सामना करते हुए उन्हें धुल चटाई थी।
फिल्म में दिखाया गया है कि अंग्रेजी हुकूमत के कब्जे में गुलिस्तान और सरागढ़ किले की रक्षा के लिए सिख रेजिमेंट को तैनात किया गया है। अफगानी रहिवासियों से इसे खतरा इसकी मुख्य वजह है। अफगानी लोगों से लडऩे की सिखों का आना इतिहास रहा है और इसी वजह से अंग्रेज इन किलों को अफगानियों से सुरक्षित रखने के लिए सिखों का इस्तेमाल करते हैं।
फिल्म केसरी में दिखाया गया है अपने कर्म और धर्म का पूरी ईमानदारी से पालन करने वाला ईशर सिंह (अक्षय कुमार) सरागढ़ की लड़ाई के दौरान बेहद बहादुरी से काम लेता है। वो न सर्फ खुद में बल्कि अपने अन्य 21 साथियों में साहस भरता है उन्हें लड़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करता है।
ये लड़ाई वो अंग्रेजी सरकार के लिए नहीं बल्कि अपने धर्म और देश के मान और सम्मान के लिए लड़ता है। उसके शौर्य को देखकर अंग्रेजी सरकार और साथ ही दुश्मन अफगानी भी हैरान रह जाते हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा अक्षय की पत्नी की भूमिका में हैं।
अभिनय: अक्षय कुमार के रोल पर इस फिल्म में ज्यादा फोकस किया गया है। हमेशा की तरह वो यहां अपने बेहद ही दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी एक्टिंग में आपको एक बहादुर सिख सैनिक की झलक देखने को मिलेगी औए वो यहां अपने किरदार में पुरी तरह से ढले हुए नजर आए। फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक पत्नी और प्रेमिका के किरदार में वो रोल के साथ पूरी तरह से न्याय करती नजर आती हैं।

Back to top button