सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह नियंत्रण खो चुकी है : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निसाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ताबड़तोड़ हो रही हत्याओं के लिए सरकार और पुलिस का नकारात्मक रवैया जिम्मेदार है।
ये भी पढ़ें- फतेहपुर में  कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाओं में बाढ़ आ गयी है। योगी सरकार अपने कुछ अधिकारियों के साथ वातानुकूलित कक्ष में बैठक करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रही है और अपराधी पूरी तरह बेखौफ होकर जब जहां चाहते हैं लोगों को गोलियों का शिकार बना रहे हैं। सरकार कानून व्यवस्था पर नियंत्रण पूरी तरह खो चुकी है।
ये भी पढ़ें- सुलतानपुर : अस्पताल से बच्ची का शव घर ले जा रहे पिता की सदमे से मौत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि औरैया में पुलिस के नकारापन रवैये ने मनोज दुबे को लील लिया। मनोज दुबे के अपहरण को स्थानीय पुलिस अपनी करनी छुपाने के चक्कर में कई दिनों तक गुमशुदगी का रूप देकर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और अपराधियों ने मनोज दुबे को मौत के घाट उतार दिया। मनोज दुबे का पूरा परिवार योगी सरकार की नाकामी की वजह से आज कराह रहा है।
ये भी पढ़ें- लखनऊ डबल मर्डर में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बेटी ही निकली कातिल
लल्लू ने कहा है कि प्रदेश का कोई ऐसा जनपद होगा, जहां हत्या, लूट और बलात्कार की जघन्य घटना न घटी हो, लखीमपुर, गोरखपुर, बलिया, कानपुर, बनारस, लखनऊ, गाजीपुर, अमरोहा, हरदोई, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, नोएडा, जालौन सहित पूरे प्रदेश की जनता खौफ के साये में जीने को मजबूर है। सरकार अपने प्राथमिक दायित्व आम जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है।
The post सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह नियंत्रण खो चुकी है : अजय कुमार लल्लू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button