समाजवादियों ने दीप जलाकर चीन के बहिष्कार की शपथ ली

कानपुर । आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी समर्थित उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल कानपुर नगर इकाई के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने भारत माता प्रतिमा पर घी के दीपक जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं चीन के बहिष्कार की शपथ ली और सबने भारत सरकार से चीन से आयात पर अंकुश लगाने की मांग भी रखी। साथ ही राहगीरों को मास्क भी बांटे।

सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व यूपी प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीद सैनिकों को याद करते हैं और भारत सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं की पाकिस्तान और चीन दोनों ही धोखेबाज हैं। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की चीन हमारी भूमि पर बुरी नज़र रखता है और हमारे खिलाफ आतंकवाद को भी प्रायोजित करता है।

अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि व्यापारी आज चीन को कड़ा सबक सिखाने के लिए संकल्पित हैं। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि इतिहास में चीन ने हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाकर भारत को धोखा ही दिया है। प्रान्तीय व्यापार मण्डल के कानपुर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा की वर्तमान में लेह लदाख क्षेत्र की घटना चीन के दुस्साहस का प्रतीक है। जितेन्द्र जायसवाल ने मांग रखी कि भारत माता व देश के शहीद सैनिकों के सम्मान में चीन से आयात रोका जाना चाहिए क्योंकि उससे हमारे कुटीर उद्योग खत्म हो रहे हैं।

भारत चीन का डम्पिंग ग्राउंड बन चुका है।देश का व्यापारी देश और सेना के सम्मान के लिए हर हद तक लड़ेगा। वैश्य महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिस्वारी ने कहा की चीन से आयात रोका जाना चाहिए या 300 प्रतिशत तक ड्यूटी लगा देना चाहिए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भारत सरकार से पहले ही ये मांग कर चुके हैं पर भारत सरकार चीन के मामले में चुप्पी साधे है जिससे कि देशवासियों व सेना का मनोबल टूट रहा है।

वैश्य महासंगठन के कानपुर नगर अध्यक्ष पारस गुप्ता ने कहा की इस राखी व जनमाष्टमी कानपुर ने चीन का बहिष्कार किया है और दीपावली पर भी चीन की सामग्री का बहिष्कार होगा। अभिमन्यु गुप्ता,संजय बिस्वारी,जितेंद्र जायसवाल,पारस गुप्ता,राजेन्द्र कनौजिया,गौरव बकसारिया,सहजप्रीत सिंह,मनोज चौरसिया,शेषनाथ यादव,पंकज वर्मा,दीपक मेहरोत्रा,अमित तिवारी,करन साहनी आदि थे।

Back to top button