समर विहार कॉलोनी में 50 गरीब परिवारों को राशन बांटा

-लॉकडाउन में गरीबों की मदद का क्रम जारी

लखनऊ। लॉकडाउन की इस घड़ी में आलमबाग स्थित समर विहार कॉलोनी में पार्षद गिरीश मिश्र के आह्वान पर सरदार हरमिंदर सिंह मिन्दी परिवार द्वारा 50 गरीब परिवारों को समर विहार कॉलोनी स्थि‍त सेंट्रल पार्क में राशन की थैली बांटी गयी।
समर विहार कॉलोनी रेजीडेंट्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष केएस ऐबट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस थैली में पाँच किलो आटा, चावल, तेल, दाल अन्य खाद्य सामग्री थी। मिन्दी परिवार की तरफ से अब तक आलमबाग एवं नाका, चारबाग़, सदर, आशियाना व आसपास के क्षेत्र में लगभग 500 गरीब लोगों को यह राहत सामग्री बांटी जा रही है। यह  कार्यक्रम प्रभू कृपा से आगे भी जारी रहेगा, यह कहना है हरमिंदर सिंह मिन्दी का जो सामाज सेवा को अपना धर्म मानते है।

Back to top button