सपा -बसपा में कांग्रेस ने लगाईं सेंध ,चार पूर्व विधिक कांग्रेस में शामिल

दिल्ली ब्यूरो: राजनीति में वफादारी कैसी ? जब तक मन माना पार्टी का गुण गाया। मन भर गया तो गरियाते हुए निकल गए। आधुनिक राजनीति कुछ राह पर चल रही है और इसमें सभी के नेता शामिल है। आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं में दल बदलने की होड़ सी लगी हुई है। खबर मिलरही है कि यूपी में समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी सेंध लगाई है। सपा बसपा गठबंधन के चार पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए है।
प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीतिक में एंट्री के बाद पार्टी में लगातार विपक्षी पार्टियों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस विपक्षी पार्टियों से नाराज नेताओं को अपने खेमे में शामिल करने से गुरेज नहीं कर रही है। कांग्रेस में सपा और बसपा के नेता भी शामिल हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में भले ही लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हुए सपा-बसपा महागठबंधन से कांग्रेस को दरकिनार कर दिया है लेकिन कांग्रेस अपने पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस विरोधी खेमे में सेंधमारी कर रही है और इस कड़ी में सपा-बसपा के 4 पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजबब्बर की अगुवाई में तीन पूर्व बसपा विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
बसपा के यह तीन पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, सूरज पाल सिंह और भगवान सिंह कुशवाहा हैं। इन तीनों नेताओं की ब्रज क्षेत्र में मजबूत पकड़ है. जाहिर तौर पर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सकता है। इनकी एंट्री साबित करती है कि कभी सपा के गढ़ रहे ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस ने सेंध मार दी है।

Back to top button