सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा के बाद यूपी में हुआ एक और गठबंधन का एलान

लखनऊ। सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा के बाद यूपी में एक और गठबंधन का एलान हो गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में कहा कि हमारी पार्टी अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सीटों पर अभी सहमति नहीं बनी है पर जल्द ही इस पर चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़े:-कारोबारियो की मनमानी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने लिया ये बड़ा फैसला
संजय सिंह अयोध्या से काशी के लिए ‘भाजपा भगाओ भगवान बचाओ यात्रा’ के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। सपा-बसपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह तो चुनाव में ही पता चलेगा।
संजय सिंह ने यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। इस दौरान उनकी धारा 144 की धज्जियां उड़ा दी गईं। संजय सिंह ने बैरीकेडिंग हटाकर यात्रा की शुरुआत की। अयोध्या के डीसीपी ने कहा कि नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े:-सपा-बसपा पर तंज़ : हमने सभी दलों को किया है एकत्रित : अमित शाह 
संजय सिंह ने अयोध्या में सरयू का जल हाथ में लेकर मंदिरों को बचाने का संकल्प लिया। भाजपा भगाओ भगवान बचाओ यात्रा अयोध्या से चलकर कल (रविवार) काशी पहुँच जाएगी। यात्रा का नेतृत्व संजय सिंह कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि हम भाजपा को मंदिर नहीं तोड़ने देंगे और जीर्णेद्घार के लिए लड़ते रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मंदिर बचाने में नहीं बल्कि तोड़ने में लगी है। मंदिर से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उनके लिए ये केवल चुनावी मुद्दा है।
The post सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा के बाद यूपी में हुआ एक और गठबंधन का एलान appeared first on 24 Ghante Online | 24 घंटे ऑनलाइन समाचार.

Back to top button