सपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मुलायम का नाम नहीं

लखनऊ। सपा ने रविवार यानी आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। मुलायम सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में अब ये संभावना जताई जा रही है कि वह प्रदेश में प्रचार अभियान की कमान नहीं संभालेंगे।इस लिस्ट में कुल 40 नेताओं के नाम हैं जो पार्टी की चुनाव प्रचार अभियान का दारोमदार संभालेंगे
ये भी पढ़ें :-कांग्रेस ने जारी की 8वीं लिस्ट, लिस्ट में दिग्विजय सिंह का नाम, भोपाल से लड़ेंगे चुनाव 
आपको बता दें समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। आजमगढ़ से इस बार अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे वहीं रामपुर से आजम खां को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि फिलहाल आजमगढ़ से मुलायम सिंह सांसद हैं।
ये भी पढ़ें :-टीएमसी के लोगो से कांग्रेस का नाम हटाने पर ममता ने दिया ये बड़ा बयान, कहा… 

Samajwadi Party releases its list of star campaigners; Akhilesh Yadav, Ram Gopal Yadav, Azam Khan, Dimple Yadav and Jaya Bachchan included in the list; Mulayam Singh Yadav’s name not there. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/QUZYpoC6ce
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2019

जानकारी के मुताबिक इससे पहले बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा था कि वह मुलायम सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। इस बार देश में लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होना है और यूपी में सातों ही चरण में वोट डाले जाएंगे।

Back to top button