सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी विस्तार को लेकर की गई बैठक

त्रिवेदीगंज बाराबंकी- विकास खंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के भिलवल स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें समाजवादी पार्टी के विस्तार में सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारियों के नियुक्ति को लेकर बैठक की गई है। वहीं इस बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वेद बाजपेई की अगुवाई में बैठक को सम्पन्न किया गया।

बैठक में बाजपेई ने अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों व मजदूरों की समस्याओं को सुने और उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाए। इस बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक हैदरगढ़ राम मगन रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारो धाराओं पर चलने वाले समाजवादी पार्टी के हर सिपाही को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।

जिससे आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में फिर से पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की जा सके। वहीं जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने अपने संबोधन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने को कहा जिससे एक बार फिर से 2022 में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बने। वहीं इस बैठक में उपस्थित परशुराम यादव,अरुण कुमार शुक्ला,सिपाही लाल यादव,रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Back to top button