सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का राशियों पर ऐसा होने वाला है प्रभाव

चंद्रग्रहण का प्रभाव – 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व है। मगर इसी दिन सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण भी लगने वाला है। 104 बाद आने वाला यह चन्द्रगहण खग्रास (पूर्ण चंद्रग्रहण) व साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। इससे पहले 31 जनवरी 2018 को पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया था।

चंद्रग्रहण 27 जुलाई की रात 11:45 पर शुरू होकर 28 जुलाई के तड़के 3:49 बजे तक रहेगा। जबकि सूतक 27 जुलाई की दोपहर 2:54 पर लग जाएंगे और इस दौरान मंदिर के सारे कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यह चंद्रग्रहण एशिया के साथ ही अंटार्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, रूस, अफ्रीका व अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी नजर आएगा।

27 जुलाई का यह चंद्रग्रहण कई मायनों में दुर्लभ है। क्योंकि इस ग्रहण से भारत के साथ ही अन्य देशों में भी राजनीतिक व प्राकृतिक उथल-पुथल मचने की आशंका है। साथ ही राशियों की बात करें तो यह चंद्रग्रहण मकर राशि को सबसे अधिक प्रभावित करेगा। अन्य राशियों में भी कुछ राशियों पर ग्रहण का प्रभाव अशुभ होगा तो कुछ पर शुभ।

आइए जानते हैं विभिन्न राशियों पर चंद्रग्रहण का प्रभाव –

चंद्रग्रहण का प्रभाव –

मकर राशि

27 जुलाई का चंद्रग्रहण मकर राशि के जातकों के लिए अत्यधिक खतरनाक है। चन्द्रगहण की वजह से मकर राशि वालों को शारीरिक व मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ सकती है। शनि व चंद्रमा के साथ होने से अधिक क्रोध व मानसिक पीड़ा हो सकती है। साथ ही धन हानि के भी आसार है।

धनु राशि

धनु राशि पर भी चन्द्रग्रहण का प्रभाव कुछ खास नहीं रहेगा। इन्हें धन हानि के साथ अध्ययन के क्षेत्र में भी हानि हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर भी ग्रहण का बुरा असर पड़ने वाला है। ग्रहण की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। साथ ही कुछ मानसिक कष्टों का सामना भी करना पड़ सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के लिए खुशी की बात है कि ग्रहण इनके लिए लाभकारी होने वाला है। इन्हें नए मौके मिलने की संभावना है। यदि ये ग्रहण के दौरान दान करते हैं तो बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी चंद्रग्रहण शुभ रहेगा। इन्हें संतान सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही धनवर्षा होने के शुभ संकेत भी है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालो पर चंद्रग्रहण का मिश्रित असर रहेगा। एक तरफ तो इन्हें कही से धन मिलेगा। वही दूसरी ओर इनका स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति बन सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए इन पर ग्रहण का बुरा असर पड़ने वाला है। यह ग्रहण इन्हें मानसिक तकलीफ दे सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर ग्रहण का अच्छा और बुरा दोनों तरह से असर होगा। यदि ये दान व पूजन आदि करते हैं तो इन्हें अच्छे फल मिलेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि की बात करें तो ग्रहण की वजह से इन्हें कुछ बुरी खबर नहीं मिलने वाली है। हम कह सकते हैं कि ग्रहण इनके लिए अच्छा साबित होगा।

तुला राशि

तुला राशि ग्रहण से कुछ खास प्रभावित नहीं होने वाली है। यह ग्रहण इनके लिए अच्छी या बुरी दोनों ही तरह ही खबर नहीं ला रहा है।

वृश्चिक राशि

इन पर ग्रहण का थोड़ा ही असर होगा। रियल एस्टेट में काम करने वालों को आर्थिक लाभ होगा। हालांकि इन्हें ब्लड प्रेशर व रक्त संबंधी रोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि

इनके लिए भी चंद्रग्रहण लाभकारी रहने वाला है। मगर साथ ही इनके बीमार होने के भी आसार है।

चंद्रग्रहण का प्रभाव – जिन राशियों पर चंद्रग्रहण का बुरा असर पड़ने वाला है, वो किसी खास भगवान की पूजा या किसी खास मन्त्र के जाप से ग्रहण के बुरे असर को कम सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी ज्योतिष की सलाह लेनी चाहिए।

Back to top button