सचिन तेंदुलकर के बेटे की हुई जमकर धुनाई, धोनी-रैना ने नेट प्रेक्टिस में की छक्कों की बरसात
भारतीय क्रिकेटरों ने सोमवार को इंग्लैंड में अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कोहली एंड कंपनी के साथ नजर आए। वह यहां टीम इंडिया के बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर रहे थे।
नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन तेंदुलकर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे अनुभवी इंटरनेशन क्रिकेटर्स को गेंदबाजी करते दिखे। धोनी ने अर्जुन की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट भी लगाया। रैना ने भी हाथ खोले और अर्जुन की गेंद पर छक्का लगाया।
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन का वीडियो ट्विटर पेज पर अपलोड किया है। इस वीडियो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन तेंदुलकर और उमेश यादव गेंदबाजी करते दिख रहे हैं।
नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन तेंदुलकर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे अनुभवी इंटरनेशन क्रिकेटर्स को गेंदबाजी करते दिखे। धोनी ने अर्जुन की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट भी लगाया। रैना ने भी हाथ खोले और अर्जुन की गेंद पर छक्का लगाया।
Training ✅
An intense training session for #TeamIndia ahead of the two T20Is against Ireland.#IREvIND pic.twitter.com/sRqE0F1P26
— BCCI (@BCCI) June 26, 2018