सचिन के बाद कोहली भी यह मुकाम हासिल करने की राह पर

download (2)सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली। दो महान क्रिकेटर। एक रिकॉर्ड्स का अंबार लगाकर रिटायर हो चुका है तो दूसरा तेजी से उन रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ रहा। सचिन के कुछ कीर्तिमान तो विराट ने ध्वस्त भी कर दिए हैं।

ताजा मामला देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न का है। सचिन देश के पहले क्रिकेटर थे, जिन्हें 1997–98 में यह सम्मान से नवाजा गया था। अब बीसीसीआई ने कोहली का नाम इसके लिए प्रस्तावित किया है। खेल मंत्रालय की ओर से पुरस्कारों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

कोहली के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस सम्मान का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कोहली के अलावा स्कवॉश चैंपियन दीपिका पल्लिकल, गोल्फर अनिर्बान लाहिडी, एशियाई खेलों में स्पर्ण पदकधारी निशानेबाज जीतू राय और धाविका टिंटु लुका के नाम की भी सिफारिश की गई है। इस पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति पत्र और साढ़े सात लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं।

अब तक सिर्फ दो क्रिकेटर – अब तक 27 खेल प्रतिभाओं को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है। इनमें केवल दो ही क्रिकेटर हैं।

1. सचिन तेंडुलकर 1997–98

2. महेंद्र सिंह धोनी 2007-08

सचिन बनाम कोहली

  1. सचिन ने 219वीं पारी में 24वां वनडे शतक लगाया था। कोहली ने यह मुकाम 161वीं पारी में हासिल कर लिया।
  2. सचिन ने वनडे में 7000 रन पूरे करने के लिए 189 मैच खेले थे, जबकि कोहली ने इसके लिए 161 ही मैच खेले।
  3. इस साल जनवरी में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सात अर्द्धशतक जमाए। इससे पहले कंगारूओं के खिलाफ उन्हीं के घर में 6 फिफ्टी के साथ यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था।
  4. कोहली ने अब तक 171 वनडे में 51.51 के औसत से 25 शतक के साथ 7212 रन बनाए हैं। सचिन ने इतने ही मैचों में 38.85 के औसत से 12 शतक के साथ 5828 रन बनाए थे।

कोहली पर लगा 24 लाख रुपए का जुर्माना

सचिन को मिले सम्मान

भारत रत्न, राजीव गांधी खेल रत्न, पद्मश्री, पद्म विभूषण, विज्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर, महाराष्ट्र भूषण अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, पीपल्स च्वाइस अवार्ड, बीसीसीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर

कोहली को मिले अवार्ड

आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर, पीपल्स च्वाइस अवार्ड्स, अर्जुन अवार्ड

Back to top button