सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ दो कदम दूर कप्तान धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे और टी-20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर बैटिंग करने उतरेंगे तो उनके निशाने पर सचिन का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। पिछले में मैच में धोनी ने 21 रन के दौरान एक सिक्स लगाया था। वे अब तक वनडे में अब तक 193 सिक्स लगा चुके हैं।

ms_dhoni_six_ge

दूसरी ओर सचिन के नाम 195 सिक्स दर्ज हैं। धोनी सचिन से दो कदम पीछे हैं और तीसरा सिक्स लगाते ही वे इंडिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैट्समैन बन जाएंगे। ओवरऑल वनडे में सिक्स लगाने के मामले में वर्ल्ड के 5वें बैट्समैन होंगे।

वनडे में सबसे अधिक सिक्स लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम हैं। उन्होंने 398 मैच में अब तक 351 सिक्स लगाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या ने 445 वनडे में 270 लगाए हैं।

इंडियन रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सचिन और धोनी के बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नंबर आता है। गांगुली ने 311 मैच में 190 सिक्स लगाए हैं। इसके बाद युवराज सिंह का नंबर आता है। युवी ने 293 मैचों में 148 सिक्स लगाने का कारनामा किया है।

तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। उन्होंने सिर्फ 269 मैचों में 238 सिक्स लगाने का कारनामा किया है। चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम ने 260 मैचों में 200 सिक्स लगाने का कारनामा किया है।

Back to top button