सऊदी में सालों से 150 लाशें कर रहीं अपने वतन के कफन का इंतजार

विदेश में जो लोग फंस जाते हैं और लौट नहीं पाते वो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से सोशल मीडिया पर मदद मांग लेते हैं। लेकिन उन लोगों का क्या, जो विदेश में जान गवा बैठे हैं। वो किसके पास मदद के लिए जाएं।mideast-saudi-crane-c_josh_091215122258

सऊदी अरब से आई एक खबर ने इस मुद्दे पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। 150 से अधिक भारतीयों के शव सऊदी अरब के मुर्दाघरों में अपने वतन भेजे जाने की राह देख रहे हैं।

खबरों के मुताबिक 150 से ज्यादा लोगों की लाशें पिछले करीब एक साल से सऊदी के मुर्दाघरों में रखी हैं। उनके परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए उन्हें भारत नहीं ला पा रहे हैं। रियाद स्थित भारतीय दूतावास भी इन लोगों की मदद नहीं कर पा रहा। विदेश मंत्रालय ने इस सिलसिले में दूतावास को कई पत्र भेजे हैं, लेकिन शवों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी इस बारे में अपनी असहायता दिखाते हैं।

 दरअसल, भारत में कई ऐसी एजेंसियां हैं, जो नौकरी दिलाने के बहाने लोगों को विदेश लेकर जातीं हैं और बाद में उनके साथ धोखा होता है। वे जिन लोगों या फिर कंपनियों के यहां नौकरी करते थे, वे ना तो फोन का जवाब देते हैं और ना ही ईमेल्स पर ही कोई प्रतिक्रिया देते हैं। इन सभी लोगों की मौत बीमारी, हादसा, हत्या या फिर आत्महत्या जैसे कारणों से हुई है।
Back to top button