संदीप सिंह बने सपा के हैदरगढ़ प्रभारी

बाराबंकी। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद ने सपा उपाध्यक्ष संदीप सिंह को विधान सभा क्षेत्र हैदरगढ़ का प्रभारी नियुक्ति किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ स्पा नेता अरविंद कुमार सिंह गोप ने सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर संदीप सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस मौके पर गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक पहुंच कर सभी बूथों की समीक्षा करते हुए सपा सरकार में कराए गए जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करने की जरूरत है। इसके साथ ही साथ मौजूदा सरकार गलत नीतियों के बारे में भी जनता बताना होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, रामनाथ मौर्य, अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, पूजा सिंह, राम सजीवन रावत और श्याम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Back to top button