श्रीलंकाई नौसेना ने 6 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, कोकीन मिलने का आरोप

रविवार को श्रीलंकाई नौसेना ने 6 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। नौसेना ने श्रीलंका के नैनाथीवू के पास से इन भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की एक नाव भी जब्त की है।श्रीलंकाई नौसेना ने 6 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, कोकीन मिलने का आरोप
खबर के मुताबिक नौसेना का आरोप है कि उन्हें इन मछुआरों की तलाशी के बाद इनके पास से कोकीन मिला है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इन मछुआरों के पास से कोकीन मिला है या नहीं। आगे की जांच जारी है।
Back to top button