शौच गयी बालिका से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सीतापुर। जिले के सकरन थाना क्षेत्र में बीती रात शौच गयी एक बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही गांव में दोनों पक्ष के मध्य हालात तनाव पूर्ण हो गए। जिसके बाद यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
प्रतीकात्मक फोटोसकरन थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित परिवार की 14 वर्षीय एक बालिका बुधवार की रात करीब आठ बजे गांव के बाहर खेतों में शौच के लिये गयी थी। जहां गांव के ही खलील पुत्र सलीम ने बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया एवं उसे जान से मारने की धमकी दी। बालिका ने घर पहुंचकर घटना के संबंध में परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित व आरोपी पक्ष के मध्य हालारत तनावपूर्ण हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। गुरुवार सुबह एएसपी उत्तरी डाॅ. राजीव दीक्षित व सीओ बिसवां पीयूष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है एवं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Back to top button