धनु –
यदि आप परिधान, ज्वैलरी, सिनेमा, वाद्य-वादन का काम करते हैं तो आपको चहुँओर से से लाभ प्राप्त होगा। धनु राशि से जुड़े बाकी लोगों को धार्मिक कार्य आयोजन आदि से लाभ होगा। यात्राएं लंबी और शुभ फल प्रदान करने वाली साबित होंगी। मन प्रसन्न रहेगा और विलासिता की वस्तुओं का घर में विस्तार होगा।
मकर –
शुक्र के स्वग्रही होने के बाद आपको जरा सावधान होने की जरूरत है। किसी भी कागज आदि में हस्ताक्षर करने से पहले खूब चिंतन-मंथन कर लें। किसी घटना के चलते मन व्यथित रहेगा। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। व्यवसाय में कुछेक बाधाएं आ सकती है। धन के लेन-देन में सोच-समझकर निर्णय लें। सत्तापक्ष से जुड़े लोगों को अपने वरिष्ठ की नाराजगी का शिकार होना पड़ सकता है।
कुम्भ –
शुक्र आपके लिए तरक्की का मार्ग खोलने जा रहे हैं। धन में अपार वृद्धि होगी और अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। महिला मित्र से लाभ का योग है। नए संबंध बनेंगे। मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर, वाहन आदि के खरीदने का भी योग बनेगा।
मीन –
शुक्र का स्वग्रही होना आपके लिए कितना शुभदायक हो सकता है, आपने कल्पना भी नहीं की होगी। यह समय आपके लिए नये बैंक अकाउंट खुलवाने का है क्योंकि विभिन्न स्रोतों से धन-दौलत का आगमन होगा। साथ ही साथ विलासितापूर्ण चीजों पर खर्च बढ़ेगा। घर-परिवार और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।