शिवरात्रि के खास मौके पर आप भी अपने प्रियजनों को कुछ खास संदेश के जरिए बधाई दे सकते हैं..

आज महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मान्यता है कि शिवरात्रि का व्रत रखने से जीवन में खुशहाली आती है। यह त्योहार शिवभक्तों के लिए बहुत खास होता है।

 हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 18 फरवरी यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। भक्तों को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिवरात्रि के खास मौके पर आप भी अपने प्रियजनों को कुछ खास संदेश के जरिए बधाई दे सकते हैं।

1. सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उन शिव जी के चरण में,

बने उन शिवजी के चरणों की धूल,

आओ मिल कर चढ़ाएं हम श्रद्धा के फूल।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2023

2. ना पूछो मुझसे मेरी पहचान,

मैं तो भस्मधारी हूं,

भस्म से होता जिनका श्रृंगार,

मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2023

3. बस एक फूल,

और एक बेलपत्र,

एक लोटा हो जल की धार,

इतने में ही भोलेनाथ कर दें

हम सबका उद्धार।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2023

4. शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं,

शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,

शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,

शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2023

5. पी के भांग जमा लो रंग,

जिन्दगी बीते खुशियों के संग,

लेकर नाम शिव भोले का,

दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2023

6. एक पुष्प,

एक बेलपत्र,

एक लोटा जल की धार,

भोला कर दे सबका उद्धार।

महाशिवरात्रि की शुभकमनाएं 2023

7. भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दें,

ना रहे जीवन में कोई भी दुख,

हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2023

8. भक्ति में है शक्ति बंधु, शक्ति में संसार है,

त्रिलोक मै है जिनकी चर्चा, शिव जी का आज त्योहार है।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं 2023

9. महाकाल आपसे छुप जाए मेरी तकलीफ,

ऐसी कोई बात नहीं, तेरी भक्ति से ही पहचान है मेरी,

वरना मेरी कोई औकात नहीं जय श्री महाकाल।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2023

10. शिव के चरणों में जो भी आए,

सुख-समृद्धि वो पाए,

जपो- ऊं नमः शिवाय।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2023

11.काल भी तुम और महाकाल भी तुम,

लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम,

शिव भी तुम और सत्य भी तुम।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

12. भक्ति में है शक्ति बंधु, शक्ति में संसार है,

त्रिलोक मै है जिनकी चर्चा, शिव जी का आज त्योहार है।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2023

13. शंकर जी की धूम रहे चारो ओर,

सब मिलकर बोलें बम बम और मचाएं शोर,

हम भी भज लें, तुम भी भज लो,

गाओ सभी चारो ओर ऊं नमः शिवाय,

ऊं नमः शिवाय, ऊं नमः शिवाय।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं 2023

Back to top button