शाहरुख ने अबराम के साथ किया पागलों वाला डांस….देखे विडियो

शाहरुख खान के तीनों बच्चे मीडिया के फेवरेट हैं। समय-समय पर लाइम लाइट में आकर सुहाना, अबराम और आर्यन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बार अबराम का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देख आप उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो जाएंगे। 
शाहरुख ने अबराम के साथ किया पागलों वाला डांस....देखे विडियो इस बार अबराम अपने पापा शाहरुख के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, ‘चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर अबराम के साथ पागलों की तरह बच्चों वाला डांस सिर्फ आर्यन और सुहाना के लिए।’

A madly happily childly dance for Aryan & Suhana by lil AbRam on this day of kids.

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

आर्यन और सुहाना अपने छोटे भाई को इस तरह डांस करते देख काफी खुश होंगे। अबराम अपने पापा के डांस को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। अबराम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

काफी समय बाद अबराम का कोई वीडियो सामने आया है। इससे पहले 2 नवंबर यानी शाहरुख के बर्थडे पर भी अबराम नजर नहीं आए थे। बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म पर काम कर रहे हैं। 

 
Back to top button