निक और प्रियंका कर दिया साफ शादी के महज 3 महीने बाद लेने जा रहे है तलाक, सामने आई ये बड़ी वजह…

कुछ महीनों पहले शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. एक मैगजीन के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही तलाक ले सकते हैं.

ये खबर प्रियंका और निक के फैंस को काफी हैरत में डाल सकती है लेकिन ओके मैगजीन द्वारा कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

ओके मैगजीन के मुताबिक, 36 साल की एक्ट्रेस और 26 साल के निक जोनास के प्रेम संबंधों में खटास देखने को मिल रही है और शादी के बाद दोनों को एक दूसरे की सही पर्सनैलिटी का अंदाजा हो पा रहा है. 

एक सोर्स के मुताबिक, वे हर किसी चीज़ को लेकर लड़ रहे हैं चाहे वो काम का मामला हो, पार्टी हो या फिर साथ समय बिताने की बात हो. असल में निक और प्रियंका ने अपने रिलेशनशिप में काफी जल्दबाजी दिखाई और अब उन्हें इस चीज़ की सजा भुगतनी पड़ रही है. 

सोर्स के मुताबिक, शादी के समय तक निक मानते थे कि प्रियंका कूल महिला हैं लेकिन शादी के बाद उन्हें प्रियंका का एक अलग ही पर्सनैलिटी देखने को मिल रही है. प्रियंका चीज़ों को कंट्रोल करना पसंद करती हैं और उन्हें काफी गुस्सा भी आता है. 

एक सोर्स के मुताबिक, निक का परिवार इस शादी को खत्म करवाना चाहता है क्योंकि उन्हें लगा था कि प्रियंका एक मैच्योर महिला है जो सेटल डाउन होकर बच्चे चाहती हैं लेकिन उन्हें एहसास हुआ है कि वो एक पार्टी गर्ल हैं जो 21 साल की लड़कियों की तरह बिहेव कर रही हैं. 

सोर्स के मुताबिक, अलग होने की स्थिति में प्रियंका और निक के बीच पैसों को लेकर काफी लंबी लड़ाई हो सकती है. माना जा रहा है कि प्रियंका और निक ने इतनी जल्दी शादी रचाई है कि उन्हें वैवाहिक एग्रीमेंट बनाने का मौका ही नहीं मिला है. 

Back to top button