शादी के बंधन में बंधे दीपिका और रणवीर, ये देखे तस्वीरें और वीडियो

दीपिका-रणवीर की शादी हो चुकी है। शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी के वेन्यू के बाहर तक मंत्रोच्चार की आवाजें आ रही हैं। जैसे कि पहले खबरें आई थीं कि रणवीर सी-प्लेन से बारात लेकर एंट्री करेंगे, ठीक वैसा ही हुआ। वहीं मेहमानों के लिए लग्जरी यॉट की व्यवस्था की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वेन्यू से बाहर गाने की आवाज आ रही है। पूरे वेन्यू को वाटर लिली फूल से सजाया गया है। जिस विला में दीपवीर की शादी हो रही है वह 700 साल पुराना है।शादी के बंधन में बंधे दीपिका और रणवीर, ये देखे तस्वीरें और वीडियो

इस शादी में शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान समेत 40 लोग शामिल हुए। दोनों की शादी पहले कोंकणी रीति रिवाजों के साथ हुई। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही थे।

दीपिका और रणवीर की शादी का जश्न न केवल उनके परिवार वाले बल्कि उनके फैंस भी धूमधाम से मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई दिनों से #deepveerkishaadi ट्रेड कर रहा तो है। दीपिका की छोटी बहन अनीषा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर लकड़ीवाले कर दिया है। अनीषा का यह कदम दर्शाता है कि वह अपनी बहन की शादी के लिए काफी एक्साइटे़ड हैं।

https://www.instagram.com/p/BqKNC5XBTnj/?utm_source=ig_embed

बता दें कि शादी से ठीक एक दिन पहले दीपिका-रणवीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। कहा जा रहा है इस फंक्शन में दीपिका और रणवीर सिंह ने घरवालों के साथ जमकर डांस किया। रणवीर-दीपिका ने संगीत सेरेमनी की भी बड़ी तैयारी की थी जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के मशूहर गायकों और संगीतकारों को बुलाया। सिंगर हर्षदीप, संगीतकार संजय दास, बॉबी पाठक और फिरोज खान का नाम सामने आया है। दीपिका और रणवीर की शादी की पहली झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी है।

शादी की वजह से विला पूरे एक हफ्ते तक बाहरी लोगों के लिए बंद रहेगा। जहां एक ओर यह जगह दुल्हन के जैसे सजाया गया है तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन अलग-अलग लेवल पर सिक्योरिटी की गई है।

रणवीर और दीपिका की शादी के लिए बारातियों की पहली झलक सोमवार को ही आ गई थी। निताशा गौरव नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई सारी तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। इन तस्वीरों में दीपवीर की शादी और लड़के साइड की लेडीज कैप्शन दिया गया था। इन पोस्ट के जरिए इन लोगों ने बाराती होने का दावा किया था। निताशा गौरव ने ट्वीट किया – ‘तस्वीर तो नहीं है लेकिन इन दोनों को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रही हूं। यह आंसू खुशी के आंसू हैं।’ निताशा गौरव के इस ट्वीट के बाद दीपवीर के फैंस एक के बाद इस पोस्ट पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा – ‘आपने हम लोगों के बारे में सोचा और शादी से जुड़ी जानकारी दी इसके लिए शुक्रिया। इन दोनों को एक साथ देखकर प्यार वाली खुशी को इमेजिन कर सकती हूं।’

दीपिका और रणवीर सिंह की शादी से पहले इन दोनों के रिसेप्शन कार्ड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कार्ड के वायरल होते ही इन दोनों की रिसेप्शन तारीख भी सामने आ गई हैं। शादी की तरह ही यह दोनों 2 बार रिसेप्शन दे रहे हैं। शादी के बाद दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन बैंगलुरु में 21 नवंबर को देंगे। तो वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को रखा गया है। दीपिका और रणवीर ने वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने वाले मेहमानों के सामने एक शर्त रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से निवेदन किया है वह गिफ्ट के तौर एनजीओ को डोनेशन दे सकते हैं। इस एनजीओ का नाम द लिव लव लाइफ फाउंडेशन है।

Back to top button