शशिकला ने संभाला AIADMK के महासचिव का पद, हुईं भावुक
चेन्नई : अन्नाद्रमुक के शीर्ष पद पर नियुक्त हुईं वीके शशिकला ने शनिवार को यहां पार्टी के महासचिव पद की औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाल ली। इस मौके पर शशिकला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इस दौरान वह भावुक भी हुईं। उन्होंने कहा कि अम्मा अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हमारी पार्टी अगले सौ सालों तक शासन में रहेगी।
#WATCH: Sasikala Natarajan breaks down while talking about #Jayalalithaa after taking charge as AIADMK General Secretary. pic.twitter.com/DhtSfVWKE4
— ANI (@ANI_news) December 31, 2016
उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी अम्मा हैं। उन्होंने (जयललिता) ने 75 दिनों तक संघर्ष किया लेकिन ईश्वर ने उन्हें अपने पास बुला लिया। रोयापेत्ताह में यहां अन्नाद्रमुक मुख्यालय को इस मौके के लिए भव्य तौर पर सजाया गया और एमजीआर की मूर्ति के पास एक मंच बनाया गया। महासचिव पद की औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभालने से पहले शशिकला ने पार्टी संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अन्नाद्रमुक प्रवक्ता के अनुसार, शशिकला ने आज सुबह पार्टी प्रमुख का पद औपचारिक रूप से संभाल लिया।