शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू….

 लंबे समय तक भट्टी की तरफ तपे शहर के लोगों के लिए शनिवार का दिन भी राहत भरा है। आज भी भोपाल के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस और तेज गर्मी से राहत मिली। बता दें कि शुक्रवार को भोपाल में प्री-मानसून की पहली बारिश हुई थी। करीब एक घंटे में 30.4 मिमी. पानी गिरा। इससे शहर तरबतर हो गया। बौछारों के कारण दोपहर में तीन घंटे में अधिकतम तापमान 7.8 डिग्रीसे.नीचे लुढ़क गया। सुबह 11ः30 बजे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्रीसे. पर था, जोकि दोपहर 2ः30 बजे लुढ़ककर 28.4 डिग्रीसे. पर आ गया। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी बौछारें पड़ने की संभावना जताई हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष जून माह में गर्मी के नए कीर्तिमान बने हैं। जून के 12 दिन शहर में लू चलती रही। इससे लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो गए थे। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर बादल मौजूद थे। धूप निकलने के बाद वातावरण में उमस बढ़ गई। इससे लोग पसीने में लथपथ होते रहे। लेकिन दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और घने बादल छा गए। साथ ही तेज हवा के साथ तेज बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक शहर तरबतर होता रहा। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने खासी राहत महसूस की।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि वायू तूफान के कारण बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। इससे राजधानी सहित पूरे प्रदेश में प्रीमानसून एक्टिविटी बढ़ी हैं। शुक्रवार को शहर में प्रीमानसून एक्टिविटी के तहत पहली अच्छी बरसात हुई। अब इस तरह की बौछारें पड़ने का सिलसिला मानसून के सक्रिय होने तक जारी रहने के आसार हैं।

शुक्रवार को ऐसी रही थी पारे की चाल

समय तापमान

सुबह 5ः30 28.4

सुबह 8ः30 33.0

सुबह 11ः30 36.2

दोपहर 2ः30 28.4

शाम 5ः30 31.2

रात 8ः30 30.0

नोटः-तापमान डिग्रीसे. में।

Back to top button