शकीरा और बियोंसे का ‘घूमर डांस’ घुमा के रख देगा आपको….विडियो

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के आने का इंतजार और विरोध दोनों जोर से हो रहा है। कुछ लोगों को लगता है कि फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने पद्मावती के इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर फिल्म बनाई है। वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंन एक बार फिर इनकी ब्लॉक बस्टर परफॉर्मेंस के दीदार करने के लिए बेकरार हुए जा रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अलग ही खिचड़ी पक रही हैं। The Desi Stuff नाम के फेसबुक पेज पर पॉप क्वीन शकीरा और बियोंसे का घूमर डांस वीडियो शेयर किया गया है। जी हां, वही घूमर डांस जो आते यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में टॉप पर आ गया था। फिल्म पद्मावती के इस गाने में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं और वे एक ग्रुप में मनमोहक डांस कर रही हैं। इधर शकीरा और बियोंसे ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका को इनका डांस देखकर जलन हो सकती हैं।
शकीरा और बियोंसे का 'घूमर डांस' घुमा के रख देगा आपको....विडियो देखें वीडियो
क्या है घूमर?
‘घूमर’ राजस्थान की एक लोकनृत्य शैली जिसमें महिलाएं एक समूह में गोल गोल घूमकर नृत्य करती हैं। इस तरह का आयोजन अकसर शादियों वगैरह में किया जाता है। संजय लीला भंसाली ने फिल्म पद्मावती में इसे बड़ी खूबसूरती से फिल्माया है।

वीडियो की हकीकत

अब आपको बता दें कि शकीरा और बियोंसे का यह डांस दरअसल उन्होंने सालों पहले किया था। डांस बियोंसे के ऑफीशियल वीडियो ‘ब्यूटीफुल लायर’ का है। जिसे घूमर गाने के साथ मैस अप किया गया है। लेकिन ये मैस अप इंटरनेट फोड़ रहा है।

अब देखें दीपिका वाला डांस

Back to top button