व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ी खबर, किया ये काम हो जाओगे बैन

लोकप्रिय मेसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने बीते दिनों अपने नियम पहले से अधिक कड़े कर दिए हैं और लाखों यूजर्स को अलग-अलग वजहों से प्रतिबंधित भी किया है। हाल ही में व्हाट्सएप ने बताया था कि किन नियमों का उल्लंघन करने पर यूजर्स को प्रतिबंधित किया जा सकता है।
व्हाट्सएप ने कहा था कि ऐप के कोड से छेड़छाड़ करने या व्हाट्सएप से मिलते-जुलते थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करने पर भी यूजर पर प्रतिबन्ध लग सकते हैं।
अब व्हाट्सएप ने व्हाट्सएप प्लस और जीबी व्हाट्सएप जैसी थर्ड पार्टी ऐप्स का उपयोग करने वाले यूजर्स को चेतावनी देते हुए ऑफिशल ऐप पर स्विच करने का तरीका भी बताया है।
यूजर को लिखा ये मैसेज 
व्हाट्सएप ने अपने फ्रीक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चन्स (FAQ) सेक्शन ने इस बारे में जानकारी दी है और इस मेसेज को WABetaInfo ने नोटिस किया है। व्हाट्सएप ने लिखा है कि अगर यूजर के अकाउंट में ‘Temporarily banned’ लिखा हुआ आ रहा है तो इसका मतलब है यूजर असली और अपडेटेड व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। इसी तरह हो सकता है कि यूजर अनसपॉर्टेड ऐप जैसे व्हाट्सएप प्लस या जीबी व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहा हो, जो ओरिजनल ऐप से छेड़छाड़ कर बनाए गए एप हैं।

ये थर्ड पार्टी ऐप्स व्हाट्सएप के नियमों का उल्लंघन करते हैं और व्हाट्सएप ऐसी किसी भी ऐप्स का समर्थन नहीं करता। व्हाट्सएप ने इन ऐप्स से स्विच करने के लिए तरीका भी सुझाया है। व्हाट्सएप ने कहा है कि अगर आप ऐसा कोई थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऑफिशल ऐप पर स्विच करने से पहले आपको अपनी चैट का बैकअप बनाना बेहतर रहेगा। इससे मेसेजेस ऑफिशल ऐप में पहले की तरह आ जाएंगे।
सबसे पहले आप More Options > Settings > Help > App info में जाकर आपके द्वारा यूज़ की जा रही ऐप का नाम देखें। यह नाम Whatsapp Plus या GB Whatsapp होने पर आगे दिए गए निर्देश फॉलो करें। ऑफिशल व्हाट्सएप डाउनलोड करने से पहले अपनी चैट हिस्ट्री को सेव कर लें।

Back to top button