विदेशी लड़के- लड़कियां लॉकडाउन में करते थे पार्टी, हो गए अरेस्ट

जुबिली न्यूज़ डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रेव पार्टी कर रहे सात विदेशी पुरुष और चार विदेशी मूल की युवतियों समेत 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रात के समय ये लोग बिना परमिशन के पार्टी कर रहे थे।
उनके कब्जे से विदेशी ब्रांड की शराब भी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि इस पार्टी में कई लोग हुए शामिल थे। मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी पढ़े: 1 सितंबर से बदलेंगे ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
ये भी पढ़े: पंचायत चुनाव: 2 से ज्यादा हैं बच्चे तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव!

देर रात थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि UPSIDC क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोग बिना परमिशन के रेव पार्टी का आयोजन कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत छापा मारकर 11 विदेशी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पार्टी में 50 से अधिक लोग शामिल हुए थे। पुलिस छापेमारी के दौरान 11 लोग पकड़े गए जबकि अन्य फरार हो गए।
ये भी पढ़े: तो इस वजह से सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना चाहती शिल्पा शिंदे
ये भी पढ़े: रिलायंस के इस कदम से बच गई हजारों परिवार की रोजी-रोटी

Back to top button