विकास दुबे पर बन रही मूवी को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में मचा घमासान

जुबिली न्यूज़ डेस्क
कानपुर के बिकरू गांव में हुए हत्याकांड के बाद चर्चित हुए विकास दुबे पर ये पहले ही तय हो गया था कि  उनपर फिल्म बनेगी। अब विकास दुबे पर बनने जा रही वेब सीरीज को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में बखेड़ा खड़ा हो गया है।
दरअसल एक ट्वीट में इस बात का दावा किया गया है कि एक प्रोडूसर ने विकास दुबे की पत्नी से उन्होंने फिल्म बनाने के अधिकार को खरीद लिया है। इसके बाद से ही फिल्म बना रहे लोगों में हलचल शुरू हो गई है।
फिल्म कारोबार समीक्षक कोमल नाहटा ने पिछले दिनों एक ट्वीट किया था कि पोलरॉइड मीडिया और करमा मीडिया एंड इंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर शैलेश आर सिंह ने गैंगस्टर विकास दुबे पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकार खरीद लिए हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता करेंगे।
उनके इस ट्वीट पर अब बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे के लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। दरअसल विकास दुबे पर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मनीष वात्सल्य हनक फिल्म बना रहे हैं। इसके राइटर मृदुल कपिल और को-राइटर सुबोध पांडेय हैं। महावीर फिल्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से भी मैं प्रकाश दुबे कानपुर वाला… फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसका ट्रेलर भी लांच हो चुका है।

ये भी पढ़े : 73 दिनों में वैक्सीन आने के दावों पर सीरम इंस्टीट्यूट ने क्या कहा?
ये भी पढ़े : Corona Update : संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 74.90%
इस मामलें में लेखक मृदुल कपिल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि रिचा दुबे ने फिल्म बनाने के लिए 50 लाख में राइट्स बेचे हैं। इसके लिए जल्द ही रिचा से मिलेंगे। इसके साथ ही कपिल ने शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिवार से रविवार को मुलाकात की। उन्होंने किसी भी तरह के राइट्स बेचने से इनकार किया है।
प्रोमो पर दर्ज हुई शिकायत
वहीं दूसरी तरफ अधिवक्ता विवेक ने हाल ही में विकास दुबे पर बन रही फिल्म मैं प्रकाश दुबे के प्रोमो को लेकर आपत्ति जताई है साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य आरोप लगाते हुए दावा किया है कि यह फिल्म कानून व्यवस्था को बिगाड़ सकती है।
उपन्यास भी लिख रहे मृदुल
लेखक मृदुल कपिल विकास दुबे पर मैं कानपुर वाला… नाम से उपन्यास भी लिख रहे हैं। इसमें उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की सनसनीखेज दास्तानों को समेटने का प्रयास किया है। उन्होंने दावा किया है कि तीन महीने में इस उपन्यास को पूरा कर लेंगे।

Back to top button