वास्तु के अनुसार कैलेंडर को इस दिशा में लगाने से घर में आती है खुशियाँ

आपने अपनी ज़िंदगी में कभी कोई ऐसा घर नहीं देखा होगा जहां कैलेंडर न लगा हो, क्या आप जानते हैं वास्तुशास्त्र में ये बताया गया है कि कैलेंडर को घर की किस जगह पर लगाना शुभ होता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे है……

वास्तु के अनुसार कैलेंडर में किसी भी जानवर और उदास चेहरे की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। ऐसे कैलेंडर को घर में लगाने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है। दरवाजे के आगे या पीछे की ओर कैलेंडर नहीं लटकाने चाहिए, अगर दरवाजे पर कैलेंंडर लटकाया जाता है तो इससे परिवार के सदस्यों की आयु कम होती है। वास्तु के अनुसार साल के पहले दिन दीवारों पर पुराना कैलेंडर नहीं होना चाहिए।

घर में दक्षिण दिशा में कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अऩुसार इस दिशा में कैलेंडर लगाने से सुख-समृद्धि में कमी आती है। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर इस दिशा में कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए तो फिर किस दिशा में कैलेंडर लगाना चाहिए तो आपको बता दें कि कैलेंडर को उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

Back to top button