वर्ल्ड हेरिटेज साइट का मजा लीजिये इस खूबसूरत जगह पर

जी हाँ हम बात कर रहे है एल्युलिसाट की। यहां पर छोटे- बड़े हज़ारों आइसबर्ग देखने को मिलते है। एल्युलिसाट को साल 2004 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। यहां का लैंडस्केप बिल्कुल अलग है अौर देखने को 2 म्यूजियम भी है। इस म्यूजियम में एक्सपीडिशन के बारे में भी जानकारी दी जाती है। तो अाइए तस्वीरों के जरिए देखते है यहां की ग्रीनलैंड जगहों को।वर्ल्ड हेरिटेज साइट का मजा लीजिये इस खूबसूरत जगह पर1. आइसबर्ग और मार्केट (Iceberg and Market)
एल्युलिसाट में आइसबर्ग के अलावा कुछ खूबसूरत बाजार भी हैं। जहां टूरिस्ट शॉपिंग भी कर सकते हैं। एल्युलिसाट से कुछ दूरी पर एक ग्लेशियर है, जहां से लगातार आइसबर्ग देखने को मिलते रहते हैं। 

2. आइसबर्ग (Iceberg)
एल्युलिसाट में जब सूर्य विकलता है तो इसकी किरणें सीधे आइसबर्ग पर पड़ती है। पर इन दिनों एल्युलिसाट में जो आइसबर्ग हो वह पूरी तरह से बर्फ से घिरी होती है, जिसके कारण सूर्य की एक भी किरण यहां तक नहीं पहुंच पाती है। यहां पर सर्दी हो या गर्मी दोनें ही मौसम में आइसबर्ग देखने को मिलती है।
 
3. डॉग स्लेड राइड (Dog sled ride)
अगर अाप एल्युलिसाट में गए है तो डॉग स्लेड राइड लेना न भुले। डॉगस्लेड में एक वक्त पर दो से तीन लोग ही बैठ सकते हैं। कभी-कभी तो इसे चलाने वाला ड्राइवर साथ-साथ भागता है अौर कई बार स्लेड के पीछे बैठ जाता है। इस डॉगस्लेड राइड का मजा लेने के लिए लोग दूर-दूर से अाते है।
 
4. बोट की सफारी (Boat Safari)
यहां पर पहुंचने के लिए सबसे सुखद हवाई यात्रा मानी जाती है, पर यह उन दिनों में ही संभव होती है जब नदी का पानी शांत होता है यानी कि नदी में तूफान नहीं आता। एेसे समय में अाप बोट के द्वारा ही जा सकते है। बोट से सफर करते वक्त अाप आइसबर्ग को करीब से देख सकते है, जिससे अलग अनुभव होता है।

कैसे जाएं यहां पर 
जो लोग ठंड में घूमने का मजा लेना चाहते है वह इस जगह पर जा सकते है। यह जगह एल्युलिसाट एयरपोर्ट शहर से 3 किमी की दूरी पर है।  यहां तक पहुंचने के लिए ग्रीनलैंड की तरथ से जा सकते है। अाप यहां से आइसलैंड के लिए प्लेन लें सकते है।

Back to top button