लोकसभा चुनाव 2019 : सीट बदलने पर गिरिराज का फूटा गुस्सा

पटना। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह अपने बयानों एवं तेवरों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं इसपर ज्यादा नहीं कह सकता, सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष कुछ कह सकते हैं क्योंकि वो अंतिम पल तक कहते रहे कि आप जहां से चाहोगे वहां से चुनाव लड़ सकोगे।

Union Min Giriraj Singh: I can’t say much on it, only state pres can say anything on it because he kept saying that you will fight from wherever you want till the last moment. I can’t really comment on that but I did say that if I will contest, I will contest form Nawada (Bihar) pic.twitter.com/uDt7EhzzCX
— ANI (@ANI) March 18, 2019

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाये”- मायावती 
आपको बता दें उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि किसी केन्द्रीय मंत्री की सीट नहीं बदली गयी है। सिर्फ उनकी सीट बदली जा रही है। गिरिराज सिंह ने आगे नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बोल सकता लेकिन मैंने प्रदेश अध्यक्ष से इतना जरूर कहा था कि अगर मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा तो नवादा से ही लड़ूंगा।
ये भी पढ़ें :-ओवैसी ने संसदीय क्षेत्र से भरा नामांकन,पिछले कई वर्षो से है इस सीट पर कब्जा 
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री की सीट नवादा लोजपा को गई है। चर्चा है कि गिरिराज को भाजपा बेगूसराय से लड़ा सकती है। वहीं, शाहनवाज की भागलपुर सीट जदयू के खाते में गई। उन्हें अररिया से उतारने की अटकलें हैं।

Back to top button