लोकसभा चुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद से बदला उम्मीदवार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। गाजियाबाद से अब सुरेश बंसल चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने पहले सुरेंद्र कुमार मुन्नी को उम्मीदवार बनाया गया था। इसकी घोषडा शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने कर दी है।

pic.twitter.com/x05zhPgIFh
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 22, 2019

सुरेश कुमार बंसल पहले बहुजन समाज पार्टी में थे और शुक्रवार को ही उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है, पार्टी ज्वाइन करते ही उन्हें गाजियाबाद से टिकट दे दिया गया है। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला अब भारतीय जनता पार्टी के जनरल वीके सिंह और कांग्रेस की डौली शर्मा के साथ होगा।
ये भी पढ़ें:- मायावती ने घोषित किये 20 स्टार प्रचारक, भतीजे आकाश को भी किया शामिल
2014 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भारी बहुमत से जनरल वीके सिंह की जीत हुई थी, जनरल वीके सिंह को 7.58 लाख से ज्यादा वोट मिले थे, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर को हराया था, राज बब्बर को 1.91 लाख वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर 1.73 लाख वोटों के साथ बसपा प्रत्याशी मुकुल और चौथे पर 1.06 लाख वोट के साथ सपा प्रत्याशी सुधान कुमार थे। इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ बसपा और राष्ट्रीय लोकदल का महागठबंधन है और गठबंधन में यह सीट समाजवादी पार्टी को दी गई है।

Back to top button