लोकसभा चुनाव 2019 : राजनाथ को उनके गढ़ में घेरेगे जितिन प्रसाद

लखनऊ। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यहां बीजेपी प्रत्याशी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उनकी टक्कर होगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने जितिन को लखनऊ सीट से चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है।
ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने थमा कांग्रेस का हाथ 
आपको बता दें जब मुकाबला देश के गृह मंत्री की संसदीय सीट पर हो तो विपक्ष के लिए मजबूत उम्मीदवार को तलाशना बड़ी चुनौती होना स्वाभाविक है। यही वजह है कि कांग्रेस लखनऊ सीट से जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाना चाहती है पर वे इसके लिए राजी नहीं हैं साथ ये भी बताते चलें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से दोबारा टिकट मिलने के साथ गठबंधन और कांग्रेस के लिए मजबूत प्रत्याशी चुनने की चुनौती थी। पिछले चुनाव में जीत हासिल करने वाले राजनाथ सिंह को यह सीट विरासत में मिली है।
ये भी पढ़ें :-बीजेपी ने चौथी लिस्ट में जारी किए 11 उम्मीदवारों के नाम, कैराना से मृगांका सिंह का टिकट कटा 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जितिन प्रसाद की नाराजगी और उनके भाजपा में जाने की चर्चा जोरों पर रही हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं गठबंधन की ओर से सपा लखनऊ सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। सपा में भी ऐसे उम्मीदवार की तलाश की जा रही है जो राजनाथ को चुनौती दे सके।

Back to top button