लोकसभा चुनाव 2019:हेमा मालिनी के आगे कांग्रेस ने उतारा पुराना हारा हुआ उम्मीदवार,सपना को नहीं मिला मथुरा से टिकट

मथुरा|
कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनावों के लिए आठवीं लिस्ट को जारी की,इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट पर चल रही अफवाहों को झूठा साबित कर दिया जिसमे कहा जा रहा था कि सपना चौधरी मथुरा से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी और बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के सामने चुनाव लड़ेंगी. 

सपना ले चुकी है कांग्रेस की सदस्यता
आपको बता दें,सपना चौधरी को शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी ने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई है. कुछ दिन पहले सपना ने मीडिया को बताया था कि सभी की अलग पसंद होती है और उन्हें कांग्रेस पसंद है. इतना ही नहीं सपना ने यह भी साफ कर दिया था कि वह कांग्रेस के लिए भारत में कहीं भी प्रचार कर सकती हैं.

अफवाहें थीं गर्म
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद ही इस बात ने तूल पकड़ा था कि वह मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है,कांग्रेस की हाल ही में जारी हुई उम्मीदवारों की लिस्ट में मथुरा से महेश पाठक का नाम आते ही इन अफवाहों पर रोक लग गयी.

                                                                                                      महेश पाठक
कौन हैं महेश पाठक

आपको बता दें महेश पाठक एक उद्योगपति हैं और समाजसेवी भी.महेश पाठक को साल 1998 में कांग्रेस ने लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन महेश हार गए.जिसमे इन्हें 61,952 वोट मिले थे.
अब देखना यह होगा कि इस बार के लोकसभा चुनावों में महेश पाठक मथुरा की जनता के दिल में जगह बना पाएंगे या फिर ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी होंगी मथुरा से सांसद.
जबकि इसके पहले 2014 के चुनाव में दूसरे नंबर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रत्याशी जयंत चौधरी थे.जयंत की उम्मीदवारों को भी इस बार चुनाव में कम नहीं आंका जा रहा है.

Back to top button