लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद लगातार पार्टी में एक के बाद एक नेता दे रहे इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद लगातार पार्टी में एक के बाद एक नेता इस्तीफा दे रहे हैं। पहले यूपी के कांग्रेस प्रभारी राज बब्बर ने इस्तीफा दिया। इसी के साथ पार्टी के कई बड़े नेताओं के इस्ताफे के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। अब यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निर्भर करता है कि वह क्या फैसला करते है। मैं जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात करुंगा।

गौरतलब, है कि इससे पहले चव्‍हाण ने शनिवार को कहा था कि  2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार एक सामूहिक जिम्मेदारी है, अकेले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की नहीं। चव्हाण नांदेड़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में थे वह खुद इस सीट से चुनाव हार गए हैं।  चव्हाण को  बीजेपी के प्रताप चिकलिकर शिकस्त दी है। दरअसल, महाराष्ट्र में कांग्रेस की सीटों की संख्या घटकर मात्र एक हो गई है। इस लोकसभा चुनाव में काग्रेस के सुरेश धनोड़कर चंद्रपुर से जीते हैं। राज्य में लोकसभा की 48 सीटें हैं जो कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के बाद से सबसे ज्यादा हैं। 

Back to top button