लॉकडाउन से जुड़े वो बुरे दिन, जिनको आज भी याद करके…

देश में एक बार फिर लॉकडाउन के हालात बन रहे हैं। कारण साफ है कि लोगों ने पिछले साल के भयावह हालात से सबक नहीं किया और लापरवाही बरती। इस बीच, देश में जनता कर्फ्यू को एक साल पूरा हो गया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच 22 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था और लोगों को अपने घरों में ‘कैद’ हो जाने को कहा था। पीएम मोदी की अपील पर पूरा देश रुक गया था। शाम को निर्धारित समय पर पूरे देश ने ताली और थाली बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान किया था। नीचे देखिए इसके वीडियो।

बता दें, भारत में बीते साल 30 जनवरी को कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया था। चीन की यूनिवर्सिटी से लौटे केरल के एक छात्र में कोरोना संक्रमण मिला था। देखते ही देखते बीमारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया। पीएम मोदी के कहने पर 135 करोड़ देशवासियों ने जनता कर्फ्यू का पालन किया, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। आखिरकार 24 मार्च को Lockdown 1.0 का ऐलान कर दिया गया था। उसके बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने हर शख्स को झकझोर कर रख दिया। लोगों को खाने के लाले पड़ गए। दूध, राशन जैसी सामान्य चीजों के लिए लोग तरस गए। सबसे ज्यादा बुरा हाल उन लोगों का था जो दिहाड़ी मजदूरी करके पेट पालते थे। इसके बाद शुरू हुआ पलायन का दौर। इस पलायन के दौरान जो हालात सामने आए, उसे देश कभी नहीं भूल पाएगा। गरीब मजदूर चेहरे पर डर और अविश्वास का भाव लेकर सड़कों पर सैकड़ों किमी पैदल चलने को मजबूर हुए। इस दौरान छोटे मासूम बच्चे भी साथ रहे। इन लोगों की कई कहानियां आज भी चर्चा में हैं।

यहां हम Lockdown 1.0 की चुनिंदा तस्वीरें दिखा रहे हैं। मकसद यही है कि लोग उस बुरे दौर की यादें ताजा करें और सबक लें। आज भी नियमों का पालन नहीं किया तो आने वाले दिनों में ऐसे ही हालात बन जाएंगे। मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें।

जनता कर्फ्यू की तस्वीरें

Back to top button