लॉकडाउन के चलते भाई-बहन ने किया कुछ ऐसा, जो इससे पहले पूरी दुनिया में नहीं हुआ होगा…

हाल ही में पुरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। 6 महीने पहले रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बिहार से दिल्ली भाग गए। कुछ दिनों बाद जब लॉकडाउन लगा तो गांव वापस आ गए जहां वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस पर गांव वालों ने आपत्ति की और उन्हें घर से बाहर कर दिया तो थाना परिसर में उनकी शादी हुई। यह मामला बिहार के रोहतास जिले का है।

भाई-बहन ही बन गए पति-पत्नी:

रोहतास जिले के बड़हरी ओपी थाना परिसर में रिश्तों को उलझा देने वाले मामले में चचेरे भाई-बहन परिणय सूत्र में बंध गए। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब भाई ने 13 साल की चचेरी बहन से शादी की। रिश्ते का यह हश्र होते देख ग्रामीणों ने कहा कि कलयुग में रिश्ते भूल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अगरसीडीहरा में रहने वाले वाला 18 साल का लड़का उसके चाचा की नाबालिग बेटी को बहलाकर दिल्ली फरार हो गया था। वह आठवीं की छात्रा है। बदनामी के डर से लड़की के पिता ने शिकायत पुलिस में नहीं की। कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में दोनों दिल्ली से गांव आए।

परिवार में आश्रय न मिलने पर दोनों बड़हरी ओपी थाने में पहुंच सुरक्षा की मांग करने लगे। दोनों परिवारों को थाने में बुलाकर कानूनी बातें समझाते हुए एफआईआर की बातें कही गई। तब परिवार ने पुलिस से सामाजिक रिश्तों को दरकिनार कर उनकी जिंदगी को देख शादी कराने का आग्रह किया।

Back to top button