लेनवो पी2 स्‍मार्टफोन दो वेरिएंट में हुआ लॉन्‍च

लेनवो ने भारत में पी2 नाम का स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लेनवो पी2 स्मार्टफोन भारत में केवल फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह फोन दो वेरिएंट 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम में उपलब्‍ध होगा।

3 जीबी रैम में 32 जीबी स्टोरेज होगा और इसकी कीमत 16,999 रुपए है। वहीं 4 जीबी रैम के वेरिएंट में भी 32 जीबी स्टोरेज है। इसकी कीमत 17,999 रुपए है।

लेनवो पी2 को सबसे पहले आईएफए ट्रेड शो 2016 में लॉन्च किया गया था। यहां इसके साथ लेनवो ए प्लस को शोकेज़ किया गया था। लेनवो पी2 बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसकी बैटरी की क्षमता 5100 एमएएच है।

लेनवो पी2 हैंडसेट, दरअसल पी1 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन है। इसमें 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की स्‍क्रीन फुल एचडी 5.5 इंच की है। इसके इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लेनवो पी2 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है।

 

Back to top button