लुका -छुपी ने पार किया 90 करोड का आकड़ा…

 
 
लुका – छुप्पी’ ने बड़ी स्क्रीन पर आते ही धमाल मचा दिया था , फिल्म सुपरहिट साबित हो रही है। कुल कमाई का आंकड़ा 82.51 करोड़ पर पहुंच चुका है। सात दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म को 75 करोड़ तक पहुंचने में 14 दिन लगे।
 
 
दूसरे हफ्ते में इसे 21.54 करोड़ रुपए मिले थे। पहला हफ्ता 53.70 करोड़ लाया था। अगले हफ्ते इसकी स्क्रीन्स काफी कम हो जाएंगी और फिर यह 85-87 करोड़ के बीच सिमट सकती है। भारत में 2100 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।
 
विदेश में इसे 407 स्क्रीन मिली थीं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म छोटे शहर में रहने वाले लड़के-लड़की की कहानी है, जो शादी करने की बजाय लिव इन में रहते हैं लेकिन दुनिया को अपने पति-पत्नी होने का अहसास दिलाते हैं l फिल्म मथुरा मे रहने वाले पत्रकारो के ऊपर बनी है , जो एक साथ लिव – इन मे रहते है , इस से क्या सियापा फैलता है , इसी को फिल्म मे दर्शाया गया है ।

Back to top button