लालू यादव जमानत याचिका पर सीबीआई से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

नई दिल्ली। लालू यादव ने स्वास्थ्य खराब और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी, आपको बता दें कि लालू यादव ने चारा घोटाले के तीन मामलों में जमानत पाने के लिए अर्जी दाखिल की थी किन्तु उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल की जमानत याचिका पर (सीबीआई) से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ ने सीबीआई ने दो हफ्तों के अंदर इस मामले पर जवाब देने के लिए कहा है।

Supreme Court issues notice to CBI on bail plea filed by Rashtriya Janata Dal (RJD) chief Lalu Prasad Yadav seeking bail in 3 fodder scam cases.A bench headed by Chief Justice Ranjan Gogoi sought response from CBI within two weeks. Yadav sought bail on medical grounds (file pic) pic.twitter.com/9ou2UuZXv5
— ANI (@ANI) March 15, 2019

ये भी पढ़ें : 2019 में शिक्षा और स्वास्थय पर खर्च होगी बड़ी राशि : कॉंग्रेस 
आपको बता दें कि लालू ने गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ में झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी। जिसपर आज न्यायालय ने सुनवाई की। उच्च न्यायालय ने 10 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू दिसंबर, 2017 से रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।
ये भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने जब्त किए 83 किलो हेरोइन, अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 332 करोड़ 
सूत्रों के अनुसार लालू यादव ने स्वास्थ्य खराब और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी इस दलील को खारिज करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था। 71 वर्षीय लालू रक्तचाप, डायबिटीज और दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका रांची स्थित रिम्स में इलाज भी चल रहा है।
 

Back to top button