लाखों में बिका 4 पत्ते का यह दुर्लभ पौधा, खूबियां जान रह जाएंगे दंग

पहले तो लोग केवल पार्क या खाली जगह में ज्यादा से ज्यादा पेड़ उगाने में रूचि रखते थें, लेकिन अब आलम यह है कि आज के दौर में इंडोर प्लांट्स फैशन बन चुका है। इसके लिए लोग अपने धर में शुद्घ हवा और सजावट के लिए सबसे अच्छे किस्म का इंडोर पौधा मार्किट से खरीद कर लाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब एक अपने घर इंडोर पौधा तो लाया पर इसकी कीमत ने सभी के होश उड़ा दिए है।
ये भी पढ़ें- CBI ने रिश्वत लेते BCAS के सहायक निदेशक को किया गिरफ्तार
न्यूजीलैंड में एक शख्स ने 4 पत्ती वाले इंडोर प्लांट्स के लिए 8,150 न्यूजीलैंड डॉलर यानी लगभग 6 लाख रुपये खर्च कर दिए। लाखों में बिके इस पौधे का नाम विभेदित रफिडोफोरा टेट्रास्पर्मा है। इसे फिलोडेंड्रोन मिनिमा  के नाम से भी जाना जाता है। जानकारों के मुताबिक इस पौधे की खास बात ये है कि इनके पत्ते हमेशा रंग बदलते रहते हैं।
लैडबाइबल की रिपोर्ट के मुताबिक इस छोटे से फिलोडेंड्रोन मिनिमा पौधे के लिए न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी बिजनेस साइट, ट्रेड मी पर बोली गलाई गई थी। इस बोली में एक शख्स ने इसके लिए 6 लाख रुपए दे दिए। ट्रेड मी के प्रवक्ता के मुताबिक इस पौधे के लिए गस्त के शुरुआत में इसकी सबसे ऊंची कीमत 6500 डॉलर्स यानी 4.77 लाख रुपये गई थी लेकिन फिर एक शख्स ने 5.98 लाख रुपये देकर इसे अपने घर ले गए।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार का पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 डिप्टी एसपी बदले.
बता दें वेरिगेटेड मिनिमा एक खास पौधा है। इस पौधे में केवल 4 पत्तियां हैं। जिनमें आधी हरी और आधी पीले रंग की है। इसे 15 सेंटीमीटर के गमले में लगाया जाता है। अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में इस पौधे की मांग अधिक है। जहां के लोग इस पौधे को लकी मानते हैं और इसकी देखभाल बच्चे की तरह करते हैं।
The post लाखों में बिका 4 पत्ते का यह दुर्लभ पौधा, खूबियां जान रह जाएंगे दंग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button