लश्कर रच रहा भारत पर फिर 26/11 जैसे हमले की साजिश!
मुंबई हमले के सात साल बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा अब दोबारा भारत पर हमले की साजिश रच रहा है। खुफिया एजेंसियों ने 26/11 जैसे हमले की चेतावनी दी है।एलर्ट के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्री सुरक्षा भी बढ़ा दी है।सूत्रों के अनुसार लश्कर की साजिश भारत के कई शहरों और हमारे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले करने की है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने ताजा अलर्ट जारी किया है।
आतंकियों को मिल रही है आईएसआई की मदद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी नेवी लश्कर के आतंकियों की मदद कर रही है।
गौरतलब है कि 2008 में मुंबई के हमलावर भी समुद्री रास्ते से ही भारत में दाखिल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हाल में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकी भी इन हमलों की साजिश में शामिल थे। भारत में पिछले दिनों मोहम्मद नवेद याकूब और सज्जाद समेत दूसरे आतंकी गिरफ्तार गए थे।