ऐसे पुरुषों को हमसफर बनाना चाहती हैं महिलाएं…….

शादी को लेकर हर लड़की का ड्रीम बॉय होता है, जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं। अगर आप भी किसी लड़की का ड्रीम बॉय बनाना चाहते हैं तो दाढ़ी बढ़ाना शुरू कर दीजिए। आपका यह बदलाव लड़की के दिल का दरवाजा खोल सकता है। इस बात का दावा खुद वैज्ञानिकों ने एक स्टडी में किया है। वैज्ञानिकों की मानें तो महिलाएं जीवन भर साथ निभाने के लिए उन पुरुषों को चुनती हैं जिनकी दाढ़ी होती है। 

लड़की का ड्रीम बॉय होता

स्टडी के अनुसार पुरुषत्व और दाढ़ी के बीच में गहरा संबंध पाया गया है। स्टडी में कहा गया है कि रिलेशनशिप के लिहाज से देखा जाए तो काफी ज्यादा मैस्क्युलिन और काफी ज्यादा फेमेनाइन दिखने वाले पुरुष कम आकर्षक होते हैं। 

क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के डिक्सन और उनके सहयोगियों ने स्टडी के लिए कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने कंप्यूटर ग्राफिक्स के जरिए पुरुष के चेहरे पर क्लीन शेव, कम शेव, ज्यादा शेव और उनके जबड़े और गालों में बदलाव करके देखा। इस बदलाव का मकसद उस शख्स के बारे में यह जानना था कि वो कम मैस्क्युलिन लग रहा है या ज्यादा। इसका परिणाम वाकई हैरत करने वाला था।

Back to top button