यहां पढऩे के लिए लड़कियों का होता है वर्जिनिटी टेस्ट

दुनिया में लगभग सभी देशों में स्कॉलरशिप उन बच्चों को दी जाती है जो पढऩे में होशियार होते हैं। लेकिन आप ये जानकर दंग रह जाएंगे कि एक देश ऐसा भी है जहां स्कॉलरशिप पाने के लिए लड़कियों का वर्जिन होना जरूरी है।

यहां पढऩे के लिए लड़कियों का होता है वर्जिनिटी टेस्ट

स्कॉलरशिप के लिए लड़कियों को देना होता है वर्जिनिटी टेस्ट

साउथ अफ्रीका में बसा उथूकेला शहर में लड़कियों को स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए वर्जिनिटी टेस्ट पार करना होता है। अब लड़की चाहे किसी भी उम्र की हो उसे ये टेस्ट करवाना ही पड़ता है।

टेस्ट में जो लड़की फेल हो जाती है उसे स्कॉलरशिप की लिस्ट से बाहर कर दिया जाता है।

उथूकेला शहर की मेयर ने स्कूलों और कॉलेजों में उन लड़कियों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है, जो लड़किया वर्जिन हों। साथ ही स्कॉलरशिप के दौरान अगर किसी भी लड़की ने अपनी वर्जिनिटी खो दी है तो उससे स्कॉलरशिप छीन ली जाएगी।
हालांकि ऐसा करने के पीछे उनका मकसद एड्स के खतरे को कम करना है। लेकिन दुनियाभर में लोग इस तरह से स्कॉलरशिप दिए जाने के तरीके को सही नहीं मानते।

 
Back to top button