लगातार छींक आने पर आजमाए यह ख़ास उपाय

हम आपको बता दें छींक आना हमारे शरीर की सेहत के लिए अच्छा संकेत भी होता है। यह शरीर की रक्षात्मक प्रतिक्रिया की तरह काम करता है। जब भी कोई बैक्टीरिया हमारे नाक में प्रवेश करता है तब हमारा दिमाग उसकी प्रतिक्रिया देता है। छींक आना एक शारीरिक प्रक्रिया है जिसे संचालित करने में वोकल कार्ड और उदर मांसपेशियां भी भाग लेती हैं।

यह है कुछ कारगर उपाय 

जानकारी के लिए बता दें ऐसा नहीं है कि केवल सर्दी-जुकाम होने पर ही छींक आती हो, बल्कि छींक आने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ शोध बताते हैं कि आंखों की पलकों के टूटने पर भी किसी को छींक आ सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को चॉकलेट से एलर्जी होती है, जिस वजह से उन्हें छींक आती है। ऐसे में कुछ उपाय आजमाकर आप छींक से तुरंत छुटकारा पाया जा सकता है।

और भी है कई उपाय 

इसी के साथ छींक आने का सबसे बेहतर इलाज साइट्रस फ्रूट्स होते हैं। संतरा, नींबू, अंगूर और बहुत से फल साइट्रस फ्रूट्स के अंतर्गत आते हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में हमारी मदद करते हैं। सर्दी-जुकाम फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में ये फल काफी मददगार होते हैं।

Back to top button