लखनऊ वालों के लिए आफत बना कोरोना, रविवार को आए 999 नए मामले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को 999 कोरोना संक्रमित मिले। रविवार की रिपोर्ट ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े।  बीते 24 घंटों में 587 मरीज ठीक होकर घर वापस गए। लेकिन 8 संक्रमित मरीज की मौत हो गई। डालीगंज निवासी 26वर्षीय पुरूष की मौत रविवार दोपहर 3 बजे हो गई। अभी तक राजधानी में कुल 7168 मरीज संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसमें भी 19342 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं शहर के 346 लोगों की जान अब तक संक्रमण से जा चुकीं हैं।

Also Read : समाजवादी पार्टी ने पूरा किया अपना वादा, 50-50 मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटॉप
63 वर्षीय पुरूष, निवासी मोहनलालगंज की मौत रविवार सुबह 11 बजे हो गई। मरीज को बीते शुक्रवार की रात 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत 64 वर्षीय महिला निवासी सीतापुर रोड की रविवार शाम 1 बजे हो गई। संक्रमित मरीज को  बीते मंगलवार की रात 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Also Read : सीतापुर: लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
356 संक्रमित राजधानी के
केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी विभाग में गुरुवार को आई रिपोर्ट में 3211 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 406 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। इसमें से 356 राजधानी लखनऊ के हैं। इनमें पुरुष 170, महिला 86, युवक 28, युवती 9, बालक 12, बालिका 6, शिशु बालक 2 और शिशु बालिका 2 संक्रमित आए।
The post लखनऊ वालों के लिए आफत बना कोरोना, रविवार को आए 999 नए मामले appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button